Monday, 3 October 2016

29/9 के बाद पाकिस्तान - India Surgical Strikes - Read Raag Desh by QW Naqvi

इसमें कोई दो राय नहीं कि 'सर्जिकल स्ट्राइक' करना और फिर उसे इस तरह आधिकारिक रूप से प्रचारित करना एक बहुत बड़ा जोखिमभरा जुआ है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेला है. छोटी-बड़ी 'सर्जिकल स्ट्राइक' तो पहले भी हुई है, 'बदले' पहले भी लिये गये हैं, लेकिन हर बार बिलकुल गुपचुप और परदे में ढक-तोप कर. ऐसे
सारे मामले बस सेनाओं और सरकारों के बीच रह गये और दफ़न हो गये. कूटनीति ऊपर-ऊपर बदस्तूर चलती रही. इस बार बदलाव यही है कि एक तो बड़ी 'सर्जिकल स्ट्राइक' की गयी, एक साथ कई जगहों पर की गयी, और फिर बाक़ायदा पाकिस्तान को और पूरी दुनिया को बताया गया कि जो हमने करना था, कर दिया, अब जो जिसे करना हो, कर ले!

पाकिस्तान की मुश्किल यही है कि भारत पर जवाबी कार्रवाई के लिए उसके पास फ़िलहाल कोई 'ट्रिगर' नहीं है. उसके बिना वह अगर कोई जवाबी कार्रवाई करता है, तो दुनिया की नज़रों में वह युद्ध को उकसाने या शुरू करनेवाली कार्रवाई मानी जायेगी. इसलिए कम से कम यह तय है कि इस बार वह इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बदले में तुरन्त तो कुछ भी कर पाने की स्थिति में नहीं है. लेकिन क्या पाकिस्तान चुप बैठ जायेगा?

क़मर वहीद नक़वी के साप्ताहिक कालम 'राग देश' में इस विषय पर विस्तृत विश्लेषण पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

Friday, 20 March 2015

शुक्रिया सीसा, दुनिया को आइना दिखाने के लिए!


सीसा अबू दोह (Sisa Abu Daooh)’पुरुष’ बन गयी! और 43 साल तक मिस्र में वह पुरुषों के बीच निरापद हो कर मेहनत-मज़दूरी करती रही, कोई मर्यादा नहीं टूटी. उस पर समाज, संस्कृति, धर्म और चाल-चलन की नैतिकताएँ और सीमाएँ छलाँगने का कोई लाँछन नहीं लगा. क्यों? सिर्फ़ इसलिए कि लोगों की निगाह में वह एक पुरुष थी और कुछ भी असामान्य नहीं कर रही थी! लेकिन अगर वह वेश न बदलती तो एक महिला हो कर पुरुषों के बीच उसका काम कर पाना क़तई आसान नहीं होता! आगे...http://raagdesh.com/why-sisa-an-egypt-woman-lived-as-a-man-for-43-years/ 

Tuesday, 17 March 2015

Malda Clerics Stopped Women Football in West Bengal

मौलवियों और कुछ दकियानूसी मुसलमानों ने माल्दा में महिलाओं का फ़ुटबाल मैच नहीं होने दिया. आपत्ति थी कि महिलाएँ छोटे कपड़े पहन कर खेलेंगी, इससे इलाक़े की लड़कियों पर बुरा असर पड़ेगा और ऐसा खेल शरीअत के ख़िलाफ़ है! शर्म की बात है कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार और उनके प्रशासन ने चन्द मुट्ठी भर कूढ़मग़ज़ दिमाग़ों के सामने घुटने टेक दिये. वोटपरस्ती की ऐसी ही घटिया सोच ने सेकुलरिज़्म को बजबजा दिया है.  आगे... http://raagdesh.com/malda-clerics-stopped-women-football-in-west-bengal/ 

Wednesday, 4 March 2015

काँग्रेस को चाहिए एक टच स्क्रीन!

राहुल गाँधी छुट्टी से या कि ‘चिन्तन’ से लौटेंगे, तो काँग्रेस के सामने नया रास्ता होगा या कि कोई बीच का रास्ता होगा या कि कुछ नहीं बदलेगा या कि राहुल अपनी राह पकड़ेंगे और पार्टी अपनी राह पकड़ेगी? एक, दो, तीन, चार; किस जवाब पर ‘टिक’ लगेगी? सबको इन्तज़ार है. पार्टी के भीतर भी और पार्टी के बाहर भी!  विवरण में पढ़ा>>